अवैध रूप से रेत का परिवहन करते आज फिर धरे गए दो हाइवा, खनिज विभाग का कार्रवाई


पाटन। जिला खनिज विभाग द्वारा आज फिर दो गाड़ी को रेत का अवैध रूप से परिवहन करते पकड़ा गया है । एक गाड़ी कुम्हारी थाना के आसपास एवं दूसरी गाड़ी रानीतराई थाना के आसपास पकड़े गए।। दोनों गाड़ी पर कार्रवाई की जा रही है ।
कलेक्टर दुर्ग एवं जिला खनिज अधिकारी के निर्देश पर आज खनिज निरीक्षक भरत बंजारे एवं उनकी टीम ने रानी तराई क्षेत्र में दबिश दी। एक हाईवा को रानी तराई थाना के पास ही रोक कर जांच किया गया जिसमें रेत का अवैध परिवहन करते हुए पाया गया ।।उसे गाड़ी को रानी तराई थाना सुपुर्द किया गया है । साथ ही उसे पर खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसी तरह से कुम्हारी के आसपास एक गाड़ी को रोक कर पताशाजी किया गया उसमें भी रेत का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था।। जिसे कुम्हारी थाना के सुपुर्द कर कार्यवाही की जा रही है।