15 मिनट के अंदर दो वारदात हुई, चैन स्नेचिंग की शिकार हुए दो बुजुर्ग, सुबह टहलने निकले थे, अपराध दर्ज

दुर्ग। टाउनशिप में बुधवार सुबह एक के बाद एक सीरियल चेन स्नेचिंग की रयल चेन स्नेचिंग वारदात करके बाइक सवार बदमाश भाग गए। दोनों घटनाओं में सिर्फ 15 मिनट का अंतराल रहा। पहली घटना सुबह सवा 7 बजे की है। वहीं दूसरी वारदात 7.30 बजे की है। दोनों ही घटनाओं में बदमाशों ने महिलाओं को निशाना बनाया है। घटना के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। पहला मामला सेक्टर 6 थाना क्षेत्र का है। प्रार्थी शशि श्रीवास्तव ने बताया कि वह

सुबह करीब 7.15 बजे सड़क 23 सेक्टर 10 में टहल रही थी। उसी दौरान बाइक सवार उसके पास पहुंच गए। बाइक में पीछे बैठे बदमाश ने गले में झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली। वहीं दूसरा मामला भट्टी थाना क्षेत्र का है। प्रार्थी अमृत बाई साहू की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। महिला ने बताया कि सुबह करीब 7.30 बजे सड़क 12 एवेन्यू सी की ओर जा रही थी। सेक्टर 1 स्कूल के पास बाइक सवार दो बदमाश आए और कहा कि आपके स्वेटर के अंदर कीड़ा चल रहा है। ध्यान भटकाकर आरोपी गले से चेन लूट भाग गए।