नवमी के छात्र को मारने पहुंचे दो नाबालिग, मामला दर्ज, पीड़ित छात्र के जीजा की सूचना पर पाटन पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपियों की तलाश जारी

पाटन।
पाटन थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाले  नवमी कक्षा के एक छात्र को मारने पहुंचे दो नाबालिग युवकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित छात्र के जीजा तत्काल स्कूल के पास पहुंचे, लेकिन उनकी मौजूदगी की भनक लगते ही दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पाटन थाना पुलिस ने दोनों नाबालिगों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश के लिए लगातार पतासाजी की जा रही है।

बताया जा रहा है कि घटना स्कूल परिसर के पास में हुई, जिससे छात्रों और अभिभावकों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपियों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।

बॉक्स न्यूज :
स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
स्कूल परिसर के पास  में ही बाहरी युवकों के पहुंचकर छात्र को धमकाने और मारने की कोशिश की घटना ने विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों ने स्कूल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है।