नहाते समय नाला के तेज धार में बहे दो लोग, पांच घंटे के बाद भी दोनों का पता नहीं चला, गोताखोरों के द्वारा तलाश जारी, पाटन ब्लॉक के ग्राम करसा औरी नाला का है पूरा मामला


पाटन। पाटन ब्लॉक के करसा औरी नाला में आज सुबह 11 बजे दो व्यक्ति नहाते समय नाला के तेज धार में बह गया। पांच घंटा बीत जाने के बाद भी अभी तक दोनों का कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी है जिसके बाद गोताखोर की मदद से दोनों लापता लोगों का तलाश जारी है।
पूरा मामला यह है कि औरी में रहने वाले 56 वर्षीय भगवती ठाकुर नाला में नहाने गया था। वही पास में ही दूसरे गांव का 50 साल का एक अधेड़ भी नहा रहा था। अचानक वो पानी की तेज धार में बहने लगा जिसे बचाने के लिए भगवती ठाकुर उसके पीछे जाने लगा। नाला का तेज भंवर में दोनों बहते चले गए। आसपास के लोग नाला में ढूंढने का प्रयास किया मगर नहीं मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। गोता खोर और पुलिस की टीम नाला में दोनों की तलाश में लगी हुई है।

बलराम यादव की रिपोर्ट