पाटन। 23 वी छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सब जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 (बालोद) में आयोजित हुआ। जिसमे जय महावीर व्यायाम क्लब झीट के दो खिलाड़ियों ने दुर्ग जिला टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए
स्वर्ण पदक अपने नाम किया।।
44 किलो वजन वर्ग में रेशम साहू ने टोटल 113 किलो वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया साथ ही ओवर ऑल बालिका वर्ग मे बेस्ट लिफ्टर का खिताब अपने नाम किया। 65 किलो वजन वर्ग में विकास साहू ने टोटल 155 किलो वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों के कोच आदित्य सिन्हा , पोषण लाल पटेल ने खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन कर बधाई दी है। आगामी टूर्नामेंट में और अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई है।







