एक ही पहाड़ी से निकले दो नदी,एक में बाढ़ व दूसरी सुखी….दोनों का उद्गम 4 किलोमीटर की एयर सिस्टेंस में!

पंडरिया-ब्लाक से दो बड़ी नदियां हाफ नदी व आगर नदी जो एक हो पहाड़ी मैकल श्रेणी से निकली है।लेकिन शुक्रवार को दोनों नदी में प्रकृति की भारी विषमता नजर आयी।आगर नदी में दोपहर अचानक तेज बाढ़ आ गई।जो इस सीजन की पहली बाढ़ है।वहीं हाफ नदी बूंद भर पानी के लिए तरस रही है।तथा अपनी प्यास बुझाने पिछले तीन माह से पानी का इंतजार कर रही है।आगर नदी मैकल श्रेणी के सेंदुरखार से निकलती है तथा मुंगेली होते हुए शिवनाथ में मिलती है।वहीं हाफ नदी जो जिले की बड़ी नदी है।वह बांकी ग्राम के पास मैकल श्रेणी से निकलती है जो पंडरिया होते हुए बेमेतरा जिले में शिवनाथ में मिलती है।शुक्रवार को दोनों ही नदियों में प्रकृति का दो अलग-अलग रूप देखने को मिला।आगर नदी में बाढ़ के कारण लोग घंटों फंसे रहे वहीं हाफ नदी सूखी रही।जिसमे एक बूंद भी पानी नहीं है।दोनों ही नदियों के उद्गम स्थल में हवाई दूरी के अनुसार करीब तीन से चार किलोमीटर होगी।बहरहाल एक नदी में पानी आने से ब्लाक के आधे आबादी को निस्तार के लिए पानी उपलब्ध हुआ है।वहीं आधा ब्लाक जो हाफ नदी पर निर्भर हैं,वे पानी व नदी में बाढ़ आने का इंतजार कर रहे हैं।