पिकनिक मनाने नदी में उतरे दो छात्र, नदी में बहे, एक की लाश मिली, दूसरे की तलाश जारी, एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी, पाटन ब्लॉक मामला,


पाटन ।अमलेश्वर थाना के ग्राम जामराव में नदी किनारे घूमने पहुंचे दो छात्र लापता हो गए। जानकारी के मुताबिक इनमें से एक छात्र की लाश मिल गई है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। जानकारी के मुताबिक रायपुर के छात्र आशीष और यशवंत जामराव के पास खारुन नदी में नहाने उतरे थे। इसी दौरान दोनों छात्र नदी में बह गए।