धमधा।शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पेण्ड्रीतराई, संकुल सेमरिया, विकासखंड -धमधा, जिला दुर्ग से कुमारी. हेमलता ( कक्षा-आठवीं) एवं कुमारी रूचि ( कक्षा- सातवीं) की प्रादर्श का चयन राज्य स्तर विज्ञान इंस्पायर अवार्ड मानक हेतु चयन हुआ.


30 एवम 31 जनवरी को खालसा पब्लिक स्कूल दुर्ग में जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक मॉडल की प्रदर्शनी का आयोजन हुआ जिसमे दुर्ग एवं बेमेतरा जिला के लगभग 400 विद्यार्थियों ने अपना मॉडल का प्रदर्शन किया, जिसमे से कुल 24 मॉडल का चयन राज्य स्तर प्रदर्शनी हेतु किया गया. जिसमे कुमारी हेमलता साहू की मॉडल “स्क्रूड्राइवर की एलइडी लैंप” तथा रूचि महिलाँग की मॉडल “पेन रिड्यूसर” का चयन राज्य स्तर हेतु हुआ । पेंड्रीतराई मिडिल स्कूल से 3 मॉडल का प्रदर्शन हुआ जिसमे दो मॉडल का चयन हुआ। कुमारी दीक्षा महिलांग द्वारा लिगामेन्ट सपोर्टर का प्रदर्शन भी किया गया ,उनका मॉडल का प्रदर्शन में बेहतर रहा।इस अवसर पर छात्रों का उत्साह वर्धन करने के लिए शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पेंड्रीतराई के प्रधान पाठक श्री मती दीप्ती किरण तिर्की और मार्गदर्शक शिक्षक श्री षडानंद देशलहरे जी उपस्थित रहे। सीएसी सूर्यकान्त हरदेल ने इस उपलब्धि के लिए चयनित छात्रों ,प्रधान पाठक और मार्गदर्शक शिक्षक को बधाई एवम शुभकामनाएं दी।संकुल के शिक्षको की अभी प्रेरणा से छात्रों को विभिन्न प्रतियोगिता और प्रदर्शनी में भाग लेने और अपनी प्रतिभा को आगे लाने के लिए प्रेरित करते हुए निरंतर अभ्यास करने के लिए आग्रह किया।






