नगरी,सिहावा,बेलरगांव।प्राथमिक शाला गायतापरा आमगांव के छात्रा कुमारी मेघा भास्कर का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय एवं एकलव्य स्कूल कुकरेल के लिए हुआ है। साथ ही दिव्यांशु गंजीर का जवाहर नवोदय विद्यालय कुरूद के लिए चयनित हुआ है। दोनों ही छात्र पढ़ाई में अव्वल है। साथ ही नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए उनके शिक्षक भारत लाल मालिया एवं सुजीत देवांगन के सानिध्य में तैयारी की लगातार मेहनत करते रहे। जिसका परिणाम आज मिला ।इस सफलता पर दोनों छात्राओं के माता-पिता मनीष भास्कर, उषा भास्कर, डोमार भास्कर, जयंती भास्कर,करन भास्कर,मानकी भास्कर ,पुरन राठौर,हरीश सिन्हा सहित आमगांव के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजन ने बधाई दोनों छात्राओं को।







