पंडरिया- शैक्षणिक सत्र 2022-23 में अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय पांडातराई में एमएससी रसायन शास्त्र में अध्यनरत सोमनाथ यादव एवं मंदाकिनी ने हेमचंद यादव वि.वि. दुर्गा के एमएससी रसायन शास्त्र विभाग द्वारा जारी प्रवीण या सूची में क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है। जो कि इस महाविद्यालय एवं इस क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। रसायन शास्त्र विभाग अध्यक्ष डॉक्टर मुकेश कुमार त्यागी सहायक अध्यापक द्वारा बताया गया कि दोनों विद्यार्थी पढ़ाई के दौरान बहुत मेहनती एवं लगनशील थे।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर लखन कुमार तिवारी डॉक्टर द्वारिका प्रसाद चंद्रवंशी, शिवराम सिंह श्याम सहायक अध्यापक ने भी प्रेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा जारी प्रवीण सूची में द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त होने पर हर्ष व्यक्त किया तथा अन्य छात्र-छात्राओं को इनसे प्रेरणा लेने की भी बात कही है।







