पाटन।पूर्व माध्यमिक शाला दरबार मोखली की दो छात्राओं ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में ब्लॉक और जिला स्तर पर स्थान बनाकर स्कूल सहित क्षेत्र को गौरवान्वित किया।

13 अक्टूबर 2025 को आयोजित परीक्षा में रुपाली पिता राजू भट्ट क्लास छटवीं ने दुर्ग जिला में 87.5 प्रतिशत लाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया वहीं मानसी टंडन पिता नंदकुमार टंडन क्लास छटवीं ने 87 प्रतिशत अंक अर्जित कर ब्लॉक में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
सोमवार को स्कूल प्रांगण में संकुल समन्वयक केके ध्रुवे एवं प्रधानपाठक हीरा वर्मा के द्वारा जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 400 रु की सम्मान राशि सहित प्रशस्ति पत्र और ब्लॉक स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर प्रतीक चिन्ह एवम प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक शाला के शिक्षक राकेश कुमार साहू ज्योति बनस्कार सुनीता राव एन के आडिल सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।






