बलराम यादव /9893363894

पाटन। खनिज विभाग दुर्ग के द्वारा आज अवैध रूप से रेत का परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जामगांव और थाना क्षेत्र के आसपास दो ट्रैक्टर को रेट का अवैध उत्खनन करते हुए पकड़ा गया।
कलेक्टर दुर्ग एवं जिला खनिज अधिकारी के निर्देश पर खारिज निरीक्षक भारत बंजारे की टीम आज सुबह से ही पाटन क्षेत्र के दक्षिण पाटन के जाम गांव आर थाना क्षेत्र के आसपास दबीश दी जिसमें दो ट्रैक्टर को रेत का अवैध रूप से परिवहन करते हुए पकड़ा गया। जिसे जाम गांव आर थाना के सुपुर्द किया गया ।।इस पर खनिज विभाग के द्वारा कार्रवाई की जा रही है।








