दो वर्ष की परीक्षा अनुमति नहीं दी गई,शिक्षकों द्वारा दिया गया आवेदन


पंडरिया।ब्लाक सहित जिले के शिक्षक एलबी को पिछले दो वर्ष से उच्च परीक्षा हेतु सहायक संचालक दुर्ग द्वारा अनुमति नहीं दी जा रही है।शिक्षकों द्वारा अनुमति के लिए आवेदन दिया गया था किंतु अब तक अनुमति प्रदान नहीं कि जा रही है।ऐसे शिक्षकों की संख्या दो सौ से अधिक है।ये सभी शिक्षकों द्वारा भोज विश्वविद्यालय द्वारा msc सहित अन्य विषय के लिए अनुमाति मांगी गई थी।
संचालक दुर्ग द्वारा सत्र 2023-24 व 2024-25 की अनुमति नहीं जारी की गई है।इस संबंध में शिक्षकों ने 2 मार्च को पंडरिया बीईओ को जेडी दुर्ग के नाम ज्ञापन देकर अनुमति की मांग की है।बताया जा रहा है कि जेडी कार्यालय द्वारा संपर्क क्लास की जानकारी मंगाई जा रही है।जबकि शिक्षकों का कहना है भोज विश्वविद्यालय द्वारा उक्त विषयों में संपर्क क्लास नहीं ली जाती है।केवल डीएड व बीएड में संपर्क क्लास ली जाती है।इन्ही विषयों पर साथ मे भोज विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे शिक्षकों व सहायक शिक्षकों के लिए अन्य संभाग व जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा अनुमति जारी की गई है।केवल दुर्ग जेडी द्वारा अनुमति नहीं दिया जाना कई संदेह को जन्म देता है।
प्रभावित शिक्षकों ने 2 मार्च को दिए आवेदन में बताया है किशिक्षा संभाग दुर्ग अंतर्गत विकासखण्ड पण्डरिया जिला कबीरधाम में शिक्षक (एल.बी) के रुप में शास. पूर्व माध्यमिक शाला में पदस्थ है। तथा म.प्र.भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय भोपाल द्वारा सत्र 2023-24 में आयोजित परीक्षा एम.एस.सी पूर्व एवं 2024 25 एम.एस.सी अंतिम में उच्च परीक्षा अनुमति हेतु कार्यालय को आवेदन किया गया था।परन्तु आज दिनांक तक अनुमति जारी नहीं हुआ है। जिसके कारण हमारी योग्यता सेवा पुस्तिका में इन्द्राज नहीं हुआ है। और हम वरिष्टता सूबी / पदोन्नति से वंचित होते जा रहे है।जबकि अन्य संभाग व जिला में म.प्र.भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय भोपाल से उच्ब शिक्षा एम.एस.सी पूर्व व अंतिम वर्ष (जन्तु विज्ञान और वनस्पति शास्त्र, भौतिक विज्ञान) की परीक्षाओं हेतु अनुमति आदेश जारी किया जा चुका है। जिसकी आदेश की छायाप्रति संलग्न की गई है।उन्होंने योग्यता को वरिष्टता सूची प्रकाशन से पूर्व अनुमती प्रदान कर अविलंब सेवा पुस्तिका में इन्द्राज कराने एवं वरिष्ठता सूची में शामिल कराने की मांग की है।
पूर्व में भी मांग की गई थी
अनुमति के लिए शिक्षकों द्वारा जेडी दुर्ग के नाम पहले भी आवेदन दिया गया था।शिक्षकों ने 24 अक्टूबर 2025 व 26 नवम्बर 2026 को आवेदन देकर अनुमति प्रदान करने की मांग की थी।किंतु अब तक किसी प्रकार कार्यवाही नहीं कि गई है।शिक्षक जल्द ही शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर अनुमति जारी कराने की मांग करेंगे।