सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल; सेलूद से गौड़पेंडरी के बीच हुआ हादसा


पाटन। दुर्ग-पाटन मार्ग पर सेलूद और गौड़पेंडरी के बीच ‘धौर’ मोड़ के पास बाइक से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, बाइक से गिरने के कारण दोनों युवकों को काफी चोटें आई हैं। एक युवक के सिर में गंभीर चोट लगी है, जबकि दूसरे युवक के पैर में चोट आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, फिलहाल दोनों युवकों की पहचान नहीं हो पाई है।