भिलाई। छातागढ़ स्थित शिवनाथ नदी में दो युवकों के डूबने की दुखद घटना सामने आई है। कंट्रोल रूम दुर्ग से प्राप्त सूचना के अनुसार, नदी में दो युवकों के डूबने की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुँची।
जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी श्री नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर एसडीआरएफ दुर्ग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। एसडीआरएफ प्रभारी धनीराम यादव, ईश्वर खरे सहित टीम के जवानों ने गहरे पानी में डिप डाइविंग कर एक युवक के शव को बाहर निकाला और उसे पुलिस के सुपुर्द किया।
इस रेस्क्यू ऑपरेशन में राजकुमार यादव, चंद्रप्रताप, आशीष, थानेश्वर, दिनेश, विनय, महेश, हेमराज, चंदू और भानु ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मृतकों की पहचान
मृतकों में मोहम्मद फैजल (21 वर्ष), पिता मोहम्मद इक़बाल, निवासी कैलाश नगर दुर्ग तथा मोहम्मद ईशांत (13 वर्ष), पिता मोहम्मद जाकिर, निवासी कैलाश नगर दुर्ग शामिल हैं।
फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।







