पाटन। पाटन ब्लॉक के ग्राम जमराव में सैर सपाटा के लिए खारुन नदी के किनारे पहुंचे दो युवक नदी में बह गया । यह घटना बुधवार की शाम को है। जैसे इसकी खबर लगी तत्काल अमलेश्वर पुलिस पहुंची साथ ही साथ युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ दुर्ग की टीम को भी बुलाया गया । देर शाम तक एनडीआरएफ दुर्ग की टीम ने नदी में बहे दोनों युवकों की तलाश तेज कर दी । जानकारी के मुताबिक कल शाम को एक युवक यशवंत हरपाल का शव को ढूंढने में सफलता प्राप्त कर ली है। वहीं दूसरी युवा आशीष का तलाश अभी भी जारी है। अंधेरा होने के कारण रात को एनडीआरएफ की टीम ने तलासी बंद कर दी आज सुबह होते ही फिर से जमराव के पास खारुन नदी में एनडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुड़ गई है। नदी के आसपास एक किलोमीटर की दूरी में तलाश की जा रही है। वहीं एनीकेत के आसपास भी तलाशी जारी है। बता दें कि अभी खारुमननदी में जल स्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है।






