गाड़ी खड़ी करने की बात को लेकर दो युवकों में हुई मारपीट


दुर्ग। गाड़ी खड़ी करने की बात को
लेकर दो युवकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में दोनों को चोटें आई। कोतवाली पुलिस ने दोनों ही पक्षों की शिकायत पर धारा 294, 323, 1506 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक तकिया पारा निवासी अफजल हुसैन बैगापारा स्टेडियम के पास अपनी गाड़ी को खड़ी कर रहा था। इसी दौरान आकाश चंद्राकर के साथ उसकी बहस हो गई। बहस बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट हुई। इस मारपीट में दोनों को चोटें आई। पुलिस ने जिला अस्पताल ले जाकर दोनों का मुलाहिजा करवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।