बाइक में सवार दो युवक ने किसान पर चलाई दनादन गोली, गंभीर रूप से घायल किसान का इलाज जारी, युवकों को पकड़ने पुलिस ने की नाकेबंदी


बलरामपुर। बलराम पुर जिला के शंकर गढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम  देवसरा खुर्द के पास एक किसान पर दो अज्ञात युवकों ने गोली चलाई है। घटना की खबर लगते ही पुलिस ने चारों तरफ नाकेबंदी कर हमलावर युवकों को पकड़ने प्रयास कर रहे हैं इधर घायल किसान का इलाज अंबिकापुर के अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि घायल किसान टमाटर की खेती करता है।