लोहरसी मोड़ के पास ट्रक ड्राइवर के शर्ट के जेब से झपटा मारकर पैसा लेकर भागने वाले दो युवक गिरफ्तार, पाटन पुलिस की कार्रवाई

पाटन, जिला दुर्ग।

दुर्ग पुलिस द्वारा झपटमारी की घटना में त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपी गिरफ्तार

▪️ रात्रि में ट्रक चालक से नगदी झपटमारी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार
▪️ घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं नगदी रकम 2400/- रुपये जप्त
▪️ 24 घंटे के भीतर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित
▪️ प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 09.04.2026 को प्रार्थी डामन सलाम, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम भटगांव, थाना खड़गांव जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी द्वारा थाना पाटन में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपने ट्रक क्रमांक CG-08-Z-9933 से भानुप्रतापपुर जा रहा था। रात्रि लगभग 10:27 बजे ग्राम लोहरसी से फुंडा के मध्य नहर नाली मोड़ के पास मुख्य मार्ग में वाहन से नीचे उतरने पर मोटर सायकल क्रमांक CG-07-CH-6366 से आए दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके शर्ट की जेब से नगदी 2400/- रुपये झपटमारी कर फरार हो गए।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 136/2026 धारा 304(2) BNS के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हें दिनांक 10.04.2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं नगदी रकम जप्त किया गया।

▪️ घटना का कारण :
अवसर का लाभ उठाकर त्वरित आर्थिक लाभ हेतु झपटमारी करना

▪️ घटनास्थल :
ग्राम लोहरसी से फुंडा के मध्य नहर नाली मोड़, थाना पाटन क्षेत्र

▪️ आरोपी का नाम :

  1. ऋषभ आग्नेकर, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम गोपेमुंडी थाना उतई जिला दुर्ग
  2. चंद्रकुमार निषाद, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम छांटा थाना उतई जिला दुर्ग

▪️ जप्त सामग्री :

  1. मोटर सायकल क्रमांक CG-07-CH-6366
  2. नगदी रकम 2400/- रुपये

▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना पाटन पुलिस स्टाफ की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई रही, जिनके द्वारा शीघ्र आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि रात्रि में यात्रा के दौरान सतर्कता बरतें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराधियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

—0000—