अहिवारा। ठेठवार यादव समाज अहिवारा परिक्षेत्र द्वारा सम्मान समारोह और वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में समाज के प्रतिभावान बच्चो का सम्मान किया गया। साथ ही समाज का गौरव बढ़ाने वाले विधायक गजेंद्र यादव को समाज गौरव सम्मान से नवाजा गया।
अहिवारा परिक्षेत्र ठेठवार यादव समाज के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गजेंद्र यादव थे । विशेष रूप से कार्यक्रम में अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमन लाल कोसे, नगर पालिका परिषद अहिवारा के अध्यक्ष नटवर ताम्रकार सहित अन्य मौजूद रहे। सांसद विजय बघेल के प्रतिनिधि के रूप में उसके छोटे भाई संजय बघेल कार्यक्रम में शामिल हुए। सबसे पहले समाज के आराध्य देव भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज के निर्वाचित पदाधिकारी ने स्वागत उद्बोधन भी दिया। इसके अलावा समाज के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। समाज का गौरव बढ़ाने वाले और अहिवारा के मूल निवासी विधायक दुर्ग गजेंद्र यादव का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर अहिवारा पार के अध्यक्ष रघुनंदन यादव ,कामदेव यादव, बोला यादव, संत राम यादव ,राम कुमार यादव ,लाला राम यादव, राजकुमार यादव, रोहित यादव, परस राम यादव, कृष्ण कुमार यादव, राजू यादव ,संजू यादव ,लकेश्वर यादव, मुकेश यादव ,देवेन्द्र यादव ,ऋषि यादव, लला बिट्टू गज्जू सहित यादव ठेठवार समाज अहिवारा परिक्षेत्र के सभी पदाधिकारी सहित समाज के लोग मौजूद रहे।







