भिलाई। छत्तीसगढ़ राज ठेठवार यादव समाज भिलाई नगर द्वारा रविवार को परिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के साथ ही विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य केंद्र साथ प्रशासनिक पदों पर चयन होने पर सम्मान किया गया।।इसी कड़ी में लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर सहायक प्राध्यापक के पद पर चयन होने पर श्रीमती अन्नपूर्णा यादव का सम्मान मुख्य अतिथि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत दुर्ग के अध्यक्ष श्रीमती शालिनी यादव, महासभा के अध्यक्ष गुलेंद्र यादव, दुर्ग निगम के सभापति राजेश यादव, सहित अन्य वरिष्ठ जन मौजूद रहे।







