दुर्ग। 20/08/2022 को आयोजित चुनाव में 3 प्रत्याशीयों के बीच हुए मुकाबले में उज्ज्वल पांडेय आगामी 3 वर्ष के लिए दुर्ग राजस्व निरीक्षक संघ के अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित हुए।शांतिपूर्ण माहौल में दुर्ग जिले के समस्त राजस्व निरीक्षको ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। छत्तीसगढ़ राजस्व निरीक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष श्री दीपचंद भारती, प्रदेश महामंत्री श्री बालेश्वर मौर्य, प्रांतीय सचिव खूबचंद वर्मा ,प्रदेश कोषाध्यक्ष नानन्हूराम ध्रुव,प्रांतीय पर्यवेक्षक नरेन्द्र चंद्रवंशी, प्रांतीय कार्यकारणी सदस्य मुरलीधर शर्मा व वरिष्ठ सदस्य इलियास कादरी द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन किया गया।

- August 21, 2022