World war update: रूस के हमले के बावजूद यूक्रेन कहता है ‘मै झुकेगा नहीं’। यूक्रेन का कहना है कि वो किसी भी कीमत पर सरेंडर नहीं करने जा रहे हैं, इस पूरे फैसले में सबसे बड़ा नाम यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की का है, जो लगातार अपनी सेना का मनोबल बढ़ा रहे हैं और मदद के लिए अलग-अलग देशों से बात कर रहे हैं।

हमले के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की (ukraine president Volodymyr Zelenskyy) खुद युद्ध के मोर्चे पर पहुंच चुके हैं, राष्ट्रपति उन इलाकों का दौरा कर रहे हैं, जहां रूसी सेना ने हमले किए हैं। जेलेंस्की की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। जिनमें वो किसी सैनिक की तरह नजर आ रहे हैं।






