सेमरिया स्कूल में हर्षोल्लास के साथ उल्लास मेला और गणतंत्र दिवस का आयोजन

*
शासकीय प्राथमिक,मिडिल, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरिया ,विकासखंड धमधा,जिला दुर्ग में इस बार 26 जनवरी  2026 को शासन के निर्देशानुसार उल्लास मेला का आयोजन किया गया। गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रभात फेरी जोर शोर से नारा,प्रभात फेरी गीत के छात्रों,शिक्षको के द्वारा  गांव का भ्रमण किया गया। मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण ग्राम पंचायत,सरोवर और शाला में किया गया ।अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया, उसके बाद मुख्य अतिथि सरपंच ग्राम पंचायत सेमरिया श्री मती पुष्पलता मोहित बंजारे, विशिष्ट अतिथि उपसरपंच श्री दानी बंजारे के द्वारा उल्लास शपथ दिलाया गया जिसमे नवसाक्षर,शिक्षक,ग्रामीण जनों, शिक्षकों, छात्रों ने पूरी निष्ठा के साथ  शपथ लिए।उल्लास मेला का भ्रमण सरपंच  पुष्पलता मोहित बंजारे, उपसरपंच श्री दानी बंजारे संकुल प्राचार्य श्री मती किरण सिंह,संकुल समन्वयक श्री सूर्यकान्त हरदेल के द्वारा नव साक्षरों को कराया गया।सीखने सिखाने की गतिविधियों का स्वयं से  सीखने का आनंद माताएं बहनों, बड़े बुजुर्ग ग्राम के नवसाक्षर  ने लिया।इस मेले में विभिन्न प्रकार के मनोरंजक 10 प्रकार के स्टॉल लगाए गए। स्टॉल प्रभारी का नेतृत्व नवसाक्षर किए ।खेल खेल के माध्यम से सीखने सिखाने की गतिविधि किए ।बुनियादी साक्षरता एवम् संख्या ज्ञान की गतिविधियों का स्टॉल लगाए जायेंगे,साथ ही जीवन कौशल ज्ञान विकास संबंधी स्टॉल भी लगाया जाएगा पूरे उत्साह के साथ इस बार गणतंत्र दिवस पर उल्लास मेला का आयोजन हुआ।  सभी ग्रामीण जनों को सहभागिता देकर सफलतापूर्वक आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।इस मेले में आनंद एवम् स्वयं से सीखते हुए,जन जन को साक्षर बनाने का संकल्प लेकर कार्य किया गया।गणतंत्र दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जो बहुत ही मनमोहक दृश्य था।देश भक्ति ,छत्तीसगढ़ दर्शन,भारत दर्शन पर बहुत ही रोचक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में  सरपंच श्री मती पुष्पलता मोहित बंजारे, उपसरपंच श्री दानी बंजारे प्राचार्य किरण सिंह,सीएसी सूर्यकान्त हरदेल, प्रधान पाठक मिडिल स्कूल श्री मती मिताली दास,प्रधान पाठक प्राथमिक शाला कुलवंतीन चेलक,समस्त शिक्षको,समस्त पंचों, एसएमसी, एसएमडीसी अध्यक्षों, सदस्यों, नवसाक्षरों,छात्रों और ग्रामीण जनों का उल्लेखनीय योगदान रहा।