मौर्यधवज सेन
नगरी/सिहावा, बेलरगांव।भारतीय जनता पार्टी जिला के महामंत्री एवम् मंडल प्रभारी बेलर गांव प्रकाश बैश व भाजपा मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप बेलर गांव सांसद प्रतिनिधि मोहन पुजारी, ने प्रतिनिधि मंडल और कार्यकर्ताओं के साथ *चल्बो गौठान खोल्बो पोल,के तहत अनेक गौठान, बांसपानी, तांगा पानी, हिर्री,नवागांव, का निरीक्षण किया।सभी ने गौठान का हाल देखा ,गौठान में न गाय मिली, ना गोबर,बेचा जा रहा था, ना ही गौठान में गाय के रख रखाव के लिए कोई व्यवस्था नहीं मिली।इस दौरान प्रकाश बैश ने कहा की कांग्रेस सरकार जब से सत्ता में आई है, तब से बड़े बड़े घोटाले में लिप्त है,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गौठान को महत्वकांछी योजना बताते हुए बड़े बड़े विज्ञापन और प्रचार प्रसार में लाखो करोड़ों रूपये खर्चा करते है,लेकिन धरातल पर कुछ भी नजर नहीं दिखाई देता।
भारतीय जनता पार्टी मंडल बेलर के अध्यक्ष अकबर कश्यप के मुताबिक सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को कलंकित किया है।सबसे शर्मनाक घोटाला इस सरकार ने गौमाता के नाम पर किया है। कथित नरवा, गरवा,घुरवा,बारी,के नाम पर इसने वोट हासिल किया है।इस मद में भी अभी तक सामने आए तथ्यों के अनुसार गौठान के नाम पर कई मदो से करोड़ों रूपये की राशि का दुरुपयोग कर इसमें भारी घोटाला किया गया है।
इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से उपस्थित जिलामहामंत्री प्रकाश बैश,मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप,मंडल महामंत्री मनोहर मानिकपुरी, सांसद प्रतिनिधि मोहन पुजारी, जनपद उपाध्यक्ष हुमीत लीम्जा, सरपंच गणेशिया मरकाम, कमलेश्वरी नेताम,सुश्री सत्यवती नेताम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, डाकेंद कश्यप,दीपक साहू, शेखर अडील, खेमन साहू,इंदल नेताम,केशव विश्वकर्मा,कमल सेन,रवि साहु, वेद नेताम,सहित अनेक कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।

- May 25, 2023