दिव्य काशी-भव्य काशी कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा मंड़ल पण्डरिया ने चलाया स्वच्छता अभियान

राजकुमार सिंह ठाकुर

पण्डरिया । भाजपा मंड़ल पण्डरिया द्वारा रविवार को दिव्य काशी-भव्य काशी कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसे प्रारंभ करते हुए महामाया मंदिर प्रांगण, महामाया चौक ,उसके पश्चात राजमहल मैदान, भगवान चटिया- मटिया प्रांगण,शनि मंदिर, शिव मंदिर प्रांगण सहित आस-पास स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें प्रमुख रुप से मंडल अध्यक्ष गजपाल साहू, जिला कार्यकारिणी सदस्य जिला स्वच्छता संयोजक पूर्व मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह,पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंद्र कुमार सोनी, जनपद पंचायत पंडरिया उपाध्यक्ष तुलस कश्यप, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष पवन कुंभकार,किसान मोर्चा मंडल महामंत्री अनिल सिंह,पद्मरज टंडन,रविश सिंह, चिंटु ठाकुर,भारतीय जनता युवा मोर्चा पूर्व मंडल अध्यक्ष रितेश सिंह, संजय सोनी,अभिषेक शर्मा, श्रीपाल निर्मलकर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।