संजय साह

अंडा। प्रधानमंत्री पोषण अभियान के अंतर्गत शा. पूर्व माध्यमिक शाला चंदखुरी में नेवता भोजन इस कार्यक्रम में सरपंच हेमलता सुरेश देशमुख , दीपिका चंद्राकर जनपद सदस्य, भूपेन्द्र साहू अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति, बाबूराय साहू प्रधान पाठक, योगेश चंद्राकर उपाध्यक्ष, दिव्या तिवारी, सुशील देवांगन दुष्यंत चंद्राकर शामिल हुए और उन्होंने बच्चों के साथ भोजन कर समय बिताया। साथ ही साथ 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। आठवीं के बच्चों को सातवी के बच्चों एवं, समिति सदस्य और शिक्षकों ने पुष्प गुच्छ, तिलक लगाकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया।अतिथियों ने आशीर्वाद वचन में कहा कि बच्चे अपने लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करें और जीवन में अनुशासित रहकर सफल व्यक्ति बनने के साथ अच्छे नागरिक बनकर अपने शिक्षक, माता पिता,गांव, शहर, राज्य और देश का नाम रोशन करे। इस कार्यक्रम में अतिथियों के साथ – साथ समन्वयक देवकीनंदन शर्मा, त्रिभुवन देशमुख, स्वाति प्रसाद संतोष शर्मा, योगेश्वरी हरमुख, विजयालक्ष्मी पाटिल, सुनीता पारकर, चेतन साहू, पुष्पा गजेन्द्र शिक्षक एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे। मंच संचालन सातवीं कक्षा की युक्ति चंद्राकर और जिज्ञासा ने की ।






