ग्राम पंचायत मचांदुर एवं राजीव युवा मितान क्लब के तत्वाधान में प्रदेश सरकार के आव्हान पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का हुआ आयोजन

मचांदुर । आज छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल के अंर्तगत कबड्डी,खो खो,बाटी,भौरा, फुगड़ी, बिल्लस,पिट्ठूल,गिल्ली डंडा,रस्साकसी,दौड़,लंबी कूद आदि पारंपरिक खेलो में महिलाओं, बच्चो व बुजुर्गो ने भाग लिया।छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलो के मुख्य धारा से जोड़ने का पहल किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शालिनी रिवेंद्र यादव जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यक्रम के अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि सभापति योगिता चंद्रकार विशेष अतिथि के रूप में जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़,जनपद सदस्य लेखन साहू,दिलीप साहू सरपंच मचांदुर उपसरपंच गजेंद्र कुमार साहू,थे। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी,व राज्यगीत अरपा पैरी के धार के साथ छायाचित्र में पूजा अर्चना किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम के अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में सम्मिलित खेल ग्राउंड में रिबन काटकर प्रारंभ किया गया।इस खेल आयोजन में ग्रामीणजन पूरे हरसोल्लास से भाग लिए।इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यगण,शीत साहू,बिट्टू साहू,तरुण साहू,महेंद्र पटेल,रवि साहू,टीलेश साहू,मोना पटेल,अंजली साहू,भारती साहू,पंच मोहन साहू,गणपत साहू,तुकाराम साहू,ललित पटेल,प्रवीण यदु,फलेंद्र सिंह राजपूत,वीरेंद्र साहू,मनोज राजपूत,नरेश यदु,चांद खान,निरंजन सिंह राजपूत, कृष्णा साहू,आदित्य सिंह बैस,सीताराम यादव,तामेश्वर साहू,खिलेंद्र साहू,कौशल निषाद,लीलेश्वरी साहू,सीमा देवांगन, बेलश्वरी कोठारी,लक्ष्मी ठाकुर,चंद्रिका देवांगन,संतोषी ठाकुर,राधा साहू,शासकीय हाई एवं मिडिल स्कूल के स्टाफ,प्राथमिक शाला के स्टाफ,व ग्रामीणजन अधिक संख्या में उपस्थित रहें।