राजीव युवा मितान क्लब एव ग्राम पंचायत डिघारी के तत्वधान में लोक खेलों का महामुकाबला छत्तीसगढ़ी ओलंपिक हुआ आयोजित

रानीतराई । ग्राम पंचायत डिघारी में प्रदेश सरकार के आव्हान पर राजीव युवा मितान क्लब एव ग्राम पंचायत डिघारी के तत्वधान में लोक खेलों का महामुकाबला छत्तीसगढ़ी ओलंपिक का शुभारंभ हुआ। जिसमे छत्तीसगढ़ी खेल के अंतर्गत दौड़ , फुगड़ी, बाटी,भौरा ,गिल्ली डंडा , कब्बड़ी,सांखली ,रस्सी कसा,आदि पारपरिक खेलों का आयोजन किया गया। खेलों में स्कूली बच्चे महिला एव बुजुर्गो एव युवाओं ने भाग लिया ।कार्यक्रम के मुख्यतिथि के रूप में सरपंच तेजबहादुर सिंह खरे सचिव शशि वर्मा गौठान समिति अध्यक्ष दशेलाल यादव सेक्टर प्रभारी यादव राम सेन पंच गणेश देशमुख शैल बंछोर दुलारी यदु डिघारी स्कूल के शिक्षक डोमन वर्मा संध्या ठाकुर ग्राम के वरिष्ठ नागरिक रमाकांत बंछोर रमेश देशमुख नोहर ठाकुर कार्तिक देशमुख रामरतन यादव राजीव युवा मितान अध्यक्ष विकास ठाकुर सदस्य मुकेश देशमुख पियूष देशमुख राजेंद्र सेन देवेंद्र सेन भूपेश ठाकुर वैभव बंछोर हितेश कौशिक भारत ठाकुर मेगनाथ यादव एव ग्रामीणों की उपस्थिति में मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर खेलों का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम के समापन में ग्राम के द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया जिसमे बतौर मुख्य अतिथि डोमन वर्मा शिक्षक के करकमलों सभी विजेताओं ने पुरस्कार ग्रहण किया।