राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया । राजीव युवा मितान क्लब के तत्वाधान में जोन स्तरीय विविध खेल का आयोजन ग्राम नानापुरी में सम्पन्न हुआ।फाइनल मैच कबड्डी में नानापुरी व कोड़ापुरी के बीच मुकाबला हुआ।बेहद रोमांचक मुकाबला में नानापुरी ने जीत दर्ज की।खो -खो में भी नानापुरी विजयी रहे ।इसी प्रकार बालिका वर्ग खो – खो व कबड्डी में नानापुरी विजयी रहे ।100 मीटर के दौड़ में सेनहाभाठा के प्रतिभागी राही साहू विजयी रहे।पुरषों में 100 मीटर के दौड़ दशरथ साहू ने जीता।सभी विजेताओं को विजय मैडल प्रदान किया गया।क्लब के अध्यक्ष कन्हैया,कोषाध्यक्ष भोजराम साहू ,सचिव राजकुमार निर्मलकर ,सरपंच प्रतिनिधि,पंचगण ,सम्मानीय नागरीकगण,प्रतिभागी,मैच रेफरी,स्कोरर शिक्षकगण उपस्थित रहे।






