पाटन । श्री योग वेदांत सेवा समिति पाटन द्वारा सत्संग भवन पाटन के तत्वधाम में “मातृ- पितृ पूजन दिवस” बड़े धूमधाम से मनाया गया। साथ ही महाप्रसादी प्रदान किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में लोग अपने अपने माता-पिता का पूजन कर पाश्चात्य संस्कृति वैलेंटाइन डे न मानने का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्री योग वेदांत सेवा समिति पाटन के अध्यक्ष मोतीलाल साहू, उपाध्यक्ष गुनेश्वर वर्मा ,दानेश्वर भट्ट, अशोक सिन्हा ,पांचूराम साहू, तोरण भट्ट ,जीवन वर्मा,अमित कुमार, सन्नी ठाकुर, भिसम वर्मा,पूरण वर्मा, लखन वर्मा,कृष्णकांत कोसे आदि आस,पास के लोग उपस्थित रहे।