अमृत भारत मिशन के तहत प्रधान मंत्री  नरेंद्र मोदी के द्वारा वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय रेल के 554 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास एवं 1500 नए रेलवे ओवरब्रीज तथा अंडरब्रिज का शिलान्यास कार्यक्रम का योजन हुआ

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत रायपुर मंडल के भी 49 स्थानों का चयन अमृत भारत मिशन के अंतर्गत किया गया

संजय साहू

अंडा। दुर्ग दल्लीराजहरा लाइन के मध्य आने वाले परसदा फाटक एवं देवरी फाटक में भी रेलवे अंडरब्रिज का प्रस्ताव रखा गया है। इसी सिलसिले में परसदा फाटक में रेलवे द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोनादेवी देशलहरे अध्यक्ष, जिला पंचायत बालोद, कुलदीप साहू सरपंच ग्राम परसदा , प्रेमलाल ठाकुर सरपंच, ग्राम सिरसिदा एवं भागेश्वरी साहू सरपंच, ग्राम ओटेबंद ग्राम परसदा के उपसरपंच राहुल शर्मा बालाराम कोसरे नीलकंठ टंडन तथा कार्यक्रम मे सुशील कुमार मंडल अधिकारी, एच.सी.नायक, एन.के.एस.मुंडा एवं प्रवीण कुमार वरिष्ठ संयोजक तथा संयोजकगण सुमन कुमार दास, एम्.गिरी, आशु भक्ता, वी.प्रमोद एवं एंकरिंग की भूमिका में जी.विध्वनाधम और ए.श्रीनिवास राव मौजूद रहे मौके पर उपस्थित रहें, तथा अतिथियों का स्वागत एवं सभा को सम्बोधित किये।
कार्यक्रम में मंच के माध्यम से उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने रेलवे के सामने अपनी-अपनी मांग भी प्रस्तुत की, जिसमे से परसदा ग्राम में ट्रैन स्टॉपेज एवं स्टेशन की मांग प्रमुख रूप में रहा तथा इस सन्दर्भ में रेलवे अधिकारी को पत्र भी सौंपा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण, समय 12:30 सीधे नई-दिल्ली से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े एवं सभा को सम्बोधित किया। प्रधान मंत्री ने बीते 10 वर्षों में रेलवे की उपलब्धियां बताई तथा विकसित भारत में रेलवे कैसा होगा उसका वर्णन किया। रिमोट के माध्यम से प्रधान मंत्री ने परसदा ग्राम में रेलवे अंडरब्रिज का शिलान्यास के कार्यक्रम को सम्पन्न किया।
कार्यक्रम के दौरान निकट के ग्राम सिरसिदा के स्कूली छात्र-छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये एवं पुरस्कार प्राप्त किये। कार्यक्रम के पश्चात रेलवे द्वारा स्वल्पाहार का भी आयोजन रखा गया था।