अंडा। फोटो। ग्राम परसदा (डगनिया) में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से हिन्दु सनातन युवा मंच परसदा-डगनिया के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 22 जनवरी 2026 से 26 जनवरी 2026 तक आयोजित होगी।
प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल मैदान, ग्राम-परसदा (डगनिया), जिला-बालोद (छत्तीसगढ़) में किया जाएगा, जहां राज्य के विभिन्न ग्रामीण अंचलों से आई टीमें अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी।
आयोजकों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों के लिए आकर्षक पुरस्कार घोषित किए गए हैं।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹1,00,001 (एक लाख एक रुपये) नगद राशि एवं विनर कप प्रदान किया जाएगा, जो जन सहयोग से प्रदत्त है।
वहीं द्वितीय पुरस्कार के रूप में ₹51,001 (इक्यावन हजार एक रुपये) नगद राशि एवं विनर कप दिया जाएगा, जिसे माननीय जसवंत सिन्हा जी, समाजसेवक एवं जनसेवक, गुंडरदेही द्वारा प्रदत्त किया जाएगा।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के लिए प्रवेश शुल्क ₹6000 निर्धारित किया गया है। आयोजक मंडल ने अधिक से अधिक ग्रामीण टीमों से भाग लेने की अपील की है। संपर्क 8319333237 ताकि ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।







