बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत दरबार मोखली स्कूल में हुआ आयोजन,बच्चों को किया गया पुरुस्कृत

पाटन।महिला एवं बाल विकास सेक्टर दरबार मोखली में बालिका प्रोत्सान हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें बालिकाओं के माध्यम से रंगोली बालचित्र आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में सक्रिय रहे बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरुस्कार वितरण भी किया गया ।इस कार्यक्रम में सेक्टर प्रभारी समता सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनिता बंछोर संकुल समन्यक के के ध्रुव सोनवानीमैडम एवं पूर्व मा.शाला की प्रधानपाठक श्रीमती हीरा वर्मा सहित समस्त स्टाफ एवं बच्चे शमिल रहे।

आयोजन में स्कूल की छात्रा लक्ष्मी ठाकुर, लक्ष्मी टंडन खुशबु माधवी, सरस्वती, कोकिला को पुरुस्कार दिया गया।