“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जनपद अध्यक्ष ने किया पौधरोपण,हर साल अपनी मां के नाम से एक पेड़ जरूर लगाएंगे….लोगों से की खास अपील

पाटन।। नारी शक्ति से जल शक्ति अभियान के अंतर्गत आज ग्राम झीठ के आंगनबाड़ी केंद्रों में जनपद अध्यक्ष रामबाई गजानंद सिन्हा के द्वारा पौधारोपण किया गया। महिला बाल विकास विभाग द्वारा नारी शक्ति से जल शक्ति अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत महिलाओं को जोड़कर जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

जनपद अध्यक्ष रामबाई गजानंद सिंहा ने लोगों को अपील की हम सब मिलकर हर साल अपनी मां के नाम का एक पेड़ जरूर लगाएंगे और और साथ ही अपने परिवार और आसपास के लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करेंगे,इस कार्यक्रम में जनपद पंचायत पाटन अध्यक्ष रामबाई गजानंद सिन्हा, महिला बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक स्वीटी सोनवानी,सरपंच शशिकला सिन्हा, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता सरस्वती कौशिक ,राजकुमारी सिन्हा, कंप्यूटर ऑपरेटर त्रिलोक कुमार आदि उपस्थित रहीं।