पंडरिया।ब्लाक अंतर्गत ग्राम पौनी के शासकीय प्राथमिक शाला में आयोजित स्वच्छता जागरूकता अभियान अंतर्गत प्राथमिक शाला पौनी सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर साफ सफाई कर स्वच्छता जागरूकता का संदेश दिया गया। बताया गया कि हमारे शरीर के साथ साथ सामुदायिक स्थल, आसपास साफ सफाई हो और कोई भी व्यक्ति खुले में शौच ना करें।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष नंदनी साहू ने कहा कि हम सभी स्वच्छता और साफ सफाई के प्रति सचेत होंगे,तभी हमारा स्कूल , गांव, घर और आसपास स्वच्छ होंगे।स्वच्छता ना केवल हमारे घर के लिए जरूरी है,बल्कि पूरे देश राष्ट्र की आवश्यकता है। इससे पूरा देश राष्ट्र स्वच्छ होंगे। प्रधानपाठक वासुदेव सिंह कहा कि जहां साफ सफाई हो वहा भगवान का निवास होता हैं। हमें इस प्रथा को प्रभावी रूप से अपनाना चाहिए। सरपंच प्रतिनिधि रवि साहू ने इस कार्यक्रम का नेतृत्व किया और कहा अगर भारत की जनता इसका अनुसरण करें तो आने वाले समय में पूरा गांव सहित देश स्वच्छ होगा।
कार्यक्रम में कविता साहू , बिरझा बाई, साहेब लाल साहू, सुरेश साहू , गौकरण उपसरपंच साहेब लाल, राजकुमार साहू ,शिक्षिका योगेश्वरी सिंह राजपूत सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।







