डां कृष्ण कुमार डहरिया के कुशल नेतृत्व ने पाटन अस्पताल में एक ही दिन में चार गर्भवती माताओं का सिजेरियन ऑपरेशन हुआ, अस्पताल में बढ़ रही है सुविधाएं

पाटन।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में 4 गर्भवती माताओं का सिजेरियन ऑपरेशन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे पी मेश्राम एवं नोडल अधिकारी ( मातृ स्वास्थ्य) डॉ अर्चना चौहान के मार्गदर्शन में जिले से एनेस्थेसिया विशेषज्ञ (डीएमएफ) डॉ रोशन साहू को ऑपरेशन में सहयोग करने निर्देशित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन के गाईनेकोलोजिस्ट डॉ कृष्ण कुमार डेहरिया ने 4 सिजेरियन ऑपरेशन किया। बीएमओ पाटन डॉ आशीष शर्मा ने बताया कि जिनका ऑपरेशन किया गया उनमें से दो गर्भवती माताओं को हाई रिस्क था। फील्ड से ट्रैकिंग कर उनकी काउंसलिंग कर ऑपरेशन हेतु प्रबंधन किया गया। सभी का सुरक्षित प्रसव कर जच्चा बच्चा को सुरक्षित किया गया। ऑपरेशन में
स्टाफ नर्स रीना बंछोर, अनीता जोशी, हेमलता वर्मा, ओ टी टेकनेशियन गिरिवर, जितेंद्र निर्मलकर , आया गीतांजलि साहू, हमर लैब टीम सत्यम श्रीवास, सुनीता वर्मा और ब्लड स्टोरेज यूनिट श्वेता भारद्वाज ,आया सविता, बीसाख आदि स्टाफ का सहयोग रहा।