संजय साहू

अंडा। छत्तीसगढ़ शासन की नौनिहालों को पालकों की खुशियों में शामिल करने के उद्देश्य से शालाओं में न्योता भोजन की महत्वाकांक्षी योजना लागू की गयी है। जिसमें हम अपने जन्मदिन, विवाह, राष्ट्रीय पर्व, त्योहार, वैवाहिक वर्षगांठ, जन्मोत्सव, गृह-प्रवेश जैसे विभिन्न खुशियों के अवसर को बच्चों के साथ मनाये। न्योता भोजन के अंतर्गत मध्यान्ह भोजन के अतिरिक्त बच्चों को पोषणयुक्त पौष्टिक फल, मिठाई, हलवा, खीर, पुड़ी या अन्य पौष्टिक भोजन प्रदान कर सकते हैं। इसी तारतम्य में शासकीय प्राथमिक शाला गांधीभांठा अण्डा में न्योता भोजन योजनान्तर्गत डी.पी.चन्द्राकर से.नि.प्राचार्य ने अपनी 78 वीं जन्मदिवस के उपलक्ष्य में केला और अंगुर का वितरण किये। बच्चों के बीच केक काटकर जन्मदिन मनाते हुए कहा कि हमें बड़ों का सम्मान करना चाहिए। अपना का पूरी ईमानदारी से करने से सफलता अवश्य मिलती है। आपने समुदाय से आग्रह किया कि आगामी समय में बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु अपना सहयोग प्रदान करें। पालकों की शाला से जुड़ाव से अध्ययनरत बच्चों को संबल मिलता है।

इसलिए पालकों को शालेय गतिविधियों से सहभागी अवश्य बनना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन चन्द्रहास साहू ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डी.पी.चन्द्राकर से.नि.प्राचार्य , चन्द्रहास साहू प्रधान पाठक , पेमिन नागवंशी सहायक शिक्षक, प्रेमीन चन्द्राकर सहायक शिक्षक, दुलेश्वर चन्द्राकर, बिस्वा राम ढीमर, सोहनलाल साहू, कुसुमलता यादव उपस्थित रहे।






