दुर्गग्रामीण । परिक्षेत्रीय साहू संघ खोपली एवं ग्रामीण साहू सामज करगाडीह के सयुंक्त तत्त्वाधान में दिनांक 16 अप्रैल दिन शनिवार को साहू साहू सामज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव का आयोजन ग्राम करगाडीह में रखा गया है। जिसमें कलश यात्रा,महाआरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम गम्म्मतिहा पप्पू चन्द्राकर, सम्मान समारोह एवं महाप्रसाद वितरण होगा। इस कार्यक्रम के मुख्यअतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू,अध्यक्षता अध्यक्ष तहसील साहू संघ दुर्ग पुसऊ राम साहू,विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री रमशीला साहू,विशेष अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष शालनी यादव, जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, सदस्य श्रमिक कल्याण बोर्ड जगदीश दीपक साहू,जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़, जनपद सदस्य राकेश हिरवानी, लेखन साहू,नंदलाल साहू,दयाराम साहू,गौकरण साहू,सुभाष साव,घनश्याम ग़जपाल, सन्तोष सोनवानी, जामवंत ग़जपाल,टीकम यादव, मनीष सोनवानी, सुरेश बघेल सहित ग्रामीण पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।