पाटन। छत्तीसगढ़ ड्राईवर महा संगठन शाखा ऑल ड्राईवर एसोसिऐशन जिला दुर्ग अध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि 09/09/24 को बैठक होगी। उसके बाद सभी जिलों मे और सभी नगर मे सदस्यता अभियान चलाने की जोरो शोरो से तैयारी में छत्तीसगढ़ ड्राईवर महा संगठन अपने कार्यकता के साथ कार्य में जुटे हुए हैं। जो भी छत्तीसगढ़ ड्राईवर महा मे जुड़ने के लिए इच्छुक है जो छत्तीसगढ़ महतारी और छत्तीसगढ़ ड्राईवर महा संगठन का सेवा करने के इच्छुक है उनका भी स्वागत है। छत्तीसगढ़ में अब स्थानीय छत्तीसगढ़ ड्राईवर महा संगठन को महत्व देना बहुत ही जरूरी बताया। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सेन और दुर्ग जिला अध्यक्ष नागराज साहू सहित सभी पदाधिकारियों का भी आगमन बहुत जल्द दुर्ग सेलुद में होगा और बहुत ही बड़े बैठक की तैयारी में है जो प्रदेश स्तर का किया जाएगा।







