पूर्व सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की


पाटन।
दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर दिल्ली प्रवास के दौरान कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। वे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद सोनिया गांधी एवं कांग्रेस महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी से भेंट हुई।
दिल्ली में आयोजित कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की बैठक में शामिल होने पहुंचे राकेश ठाकुर ने पार्टी के जमीनी संगठन को मजबूत करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने, आगामी चुनावी रणनीति तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर महत्वपूर्ण मंथन किया गया।
इस दौरान कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने जिला अध्यक्षों को संगठन सुदृढ़ीकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को जनता के बीच सक्रिय रहकर केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों को लेकर जनजागरण अभियान चलाने पर जोर दिया।
राकेश ठाकुर ने बताया कि बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस की पकड़ बढ़ाने के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में पार्टी कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ आगामी कार्यक्रमों में जुटेंगे।