नमो के नेतृत्व में हर राज्य भगवा रंग में रंग रहा,पश्चिम बंगाल असम और पांडुचेरी की जीत जनता की जीत : प्रमोद जैन

पाटन।आज पाँच राज्यों में विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद भाजपा नेता प्रमोद जैन ने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा की जीत सबका साथ सबका विकास की जीत है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का हर राज्य भगवा रंग में रंग रहा है। असम में हैट्रिक जीत के साथ बंगाल में भी भाजपा सरकार बनी है। उन्होंने इस शानदार जीत पर हार्दिक बधाई दी है।

बंगाल में भाजपा की जीत पर प्रमोद जैन ने इसे कार्यकर्ताओं के संघर्ष और जनता के निर्भीक समर्थन का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद मोदी सरकार ने देशभर में विकास किया है। इसका असर बंगाल में भी देखने को मिला है। यह जीत विकास की गति दर्शाती है।गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति भी बंगाल की जीत में काम आई। अब बंगाल भ्रष्टाचार से मुक्त होकर सोनार बांग्ला के रूप में विकसित होगा।