पाटन।
आज पाटन मंडल में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की “मन की बात” कार्यक्रम का 126वाँ एपिसोड उत्साह और जोश के साथ सुना गया।
मोदी जी ने इस अवसर पर “वोकल फॉर लोकल” और स्वदेशी अपनाने का आह्वान करते हुए आत्मनिर्भर भारत की दिशा में जनसहभागिता पर बल दिया।

पाटन मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी बंछोर जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज की।
सोशल मीडिया प्रभारी विजय बंछोर ने कहा –
“मन की बात हमें स्वदेशी अपनाने और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने का मार्ग दिखाती है। यह अभियान आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव है। इस अवसर पर रानी बंछोर संगीता धुरंधर दामोदर चक्रधारी सागर सोनी केशव बंछोर प्रभा धुरंधर संतोषी धुरंधर चंद्रप्रभा धुरंधर कावेरी योगेश्वरी दमयंतिन चित्ररेखा श्यामा गिरिजा वर्मा सतीश धुरंधर गगन धुरंधर लक्ष्य विमला वर्मा आदि मौजूद थे।






