पंडरिया/चरखुरा।डड़सेना कलार समाज कबीरधाम के जिलाध्यक्ष रूपेन्द्र जायसवाल के नेतृत्व एवं जिला कार्यकारिणी की गरिमामयी उपस्थिति में सोमवार को बोड़ला परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम मड़मड़ा में परिक्षेत्र अध्यक्ष का चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर बोड़ला परिक्षेत्र के 16 ग्रामों से बड़ी संख्या में सामाजिक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ग्रामों के प्रतिनिधियों एवं समाजजनों ने एकजुटता और सामंजस्य का परिचय देते हुए डॉ. बरसाती लाल जायसवाल को सर्वसम्मति से बोड़ला परिक्षेत्र अध्यक्ष के रूप में चयनित किया। उनके मनोनयन पर उपस्थित जनसमूह ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. बरसाती लाल जायसवाल ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज की एकता, विकास और संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही शीघ्र ही परिक्षेत्र कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संरक्षक गुलाब जायसवाल, खेलुराम जायसवाल, रूपचंद जायसवाल, गजेन्द्र जायसवाल, कार्तिक राम, शत्रुहन जायसवाल, सालिक राम, देवचरण, जगदीश जायसवाल, गोरेलाल जायसवाल, कंवल जायसवाल, सरजू जायसवाल, आत्माराम, प्रेमलाल, अवध राम, बृजनंदन, उमराव, अमृत सिन्हा, विनोद जायसवाल, अनिल, विश्राम, रामकुमार सिन्हा (महामंत्री), शिवकुमार, कुंजू जायसवाल, भूपत, सनत जायसवाल, शेखर जायसवाल, मनोज जायसवाल, रमेश, छेदीलाल, अशोक, खेलन जायसवाल, कुंवर सिंह, ठाकुर राम, नारायण, शिवा जायसवाल, राजकुमार,भूपत,गोपाल, संतोष ,दिनेश,नरेश,श्यामू जायसवाल, ठाकुर राम,सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।







