सदस्यता अभियान के अंतर्गत भाजपा मंडल कुंडा में कार्यशाला बैठक सम्पन्न, पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सदस्यता अभियान के लिए कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित

पंडरिया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर प्रदेश व जिला संगठन के मार्गदर्शन में प्रत्येक मंडलों में सदस्यता अभियान कार्यशाला की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मंडल कुंडा का सदस्यता अभियान कार्यशाला की बैठक का आयोजन मंगलवार किया गया।

जिसमें मुख्य रूप शामिल हुए पंडरिया विधानसभा के विधयक भावना बोहरा ,जिला भाजपा उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी,सुरेश दुबे जिला मंत्री ,मुकेश सिंह ठाकुर मंडल अध्यक्ष कुण्डा, रामस्वरूप साहू वरिष्ठ भाजपा नेता,दिनेश मिश्रावरिष्ठ भाजपा नेता ,रामकुमार चंद्राकर वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।बैठक का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा भारत माता के तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर किया गया।

स्वागत उद्बोधन मुकेश सिंह ठाकुर भाजपा मंडल अध्यक्ष कुंडा ने किया। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सभी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के लिए प्रेरित करते हुए कहा भाजपा के कार्यकर्ता मजबूत कार्यकर्ता है।जो हर परिस्थिति में पार्टी के लिएऔर देश के लिए समर्पित भाव से कार्य करता है।हम सब मिलकर इस सदस्यता अभियान को लेकर प्रत्येक वर्ग ,समुदाय, मोहल्ला अंतिम से अंतिम व्यक्ति तक भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को सदस्यता अभियान को लेकर जाना है ।

जिसके लिए हम सबको मिलजुल कर काम करना है।भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व हमारे छत्तीसगढ़ राज्य के जन प्रिय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में जो विकास के काम हुआ है, उसको लेकर जन-जन तक जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी के विचारधारा में जोड़कर सदस्यता ग्रहण करने में हम सब अपने जिम्मेदारी निभाएंगे यही आग्रह एक-एक कार्यकर्ता से मैं करती हूं।

कैलाश चंद्रवंशी भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने भी सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा हम सब भाजपा के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति और विचारधारा और भारतीय जनता पार्टी की सरकार की उपलब्धियां को लेकर लोगों के बीच जाकर भाजपा का सदस्यता प्रत्येक परिवार मे संपर्क कर सदस्यता ग्रहण प्रत्येक परिवार से हो इसकी चिंता एक-एक कार्यकर्ता को करना है।

इस सदस्याता अभियान को सफल बनाना है। कार्यशाला में कृष्ण चंद्राकर भाजपा महामंत्री, गीता राम,खिलेश्वर साहू भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य , संतोष चंद्रवंशी उपाध्यक्ष विकास पांडे, हरे कृष्णा शुक्ला, ध्वजराम चंद्राकार, किशोर चंद्राकर ,मनोज सिंह ठाकुर, सुमन ढीमर,जेठूराम निर्मलकर, लेखराम सिघरौल, मोहन चंद्रवंशी, नकुल पांडेय,ईश्वर चंद्राकर, संतोष धुर्वे ,रानी कश्यप, परमेश्वर साहू,हरेंद्र राजपूत सरपंच, महेश्वर साहू सरपंच, श्रवण साहू, रूपलाल चंद्रवंशी ,भारत चंद्रवंशी, सुधा साहू ,महेंद्र घृतलहरे, मनहरण साहू युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ,परषोत्तम निर्मलकर महामंत्री युवा मोर्चा ,रमन खनूजा ,राजकुमार कश्यप,गणेश सोलंकी,राजू श्रीवास, फिरतू साहू, देवेंद्र चंद्रवंशी, प्रभात , हनुमान दास वैष्णव ,अश्वनी यदु सभापती , बालमुकुंद चंद्रवंशी सरपंच, गणेश यादव सरपंच , कोमल साहू, साहेबलाल, हेमराज चंद्राकर ,मोहन साहू,संजय चंद्रवंशी,मोहन चंद्राकर,श्रवण कश्यप,जितेंद्र रजक ,राजेश यादव , ईश्वर विश्वकर्मा ,भारतीय जनता पार्टी मंडल कुंडा के समस्त कार्यकर्ता बंधु अधिक संख्या में शामिल रहे।