राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत् हाई स्कूल के छात्रों ने किया शैक्षिक भ्रमण।


पंडरिया।ब्लाक अंतर्गत संचालित सेजेश पंडरिया, हाई स्कूल सोमनापुर नया, पाढ़ी, कोडापुरी, घुटुरकुंडी , कापादह, महली, कुंडा के 50 छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत बुधवार को कानन पेंडारी, रतनपुर में महामाया मंदिर, प्राचीन सरोवर, खूटाघाट बांध का शैक्षिक भ्रमण कराया गया । विकासखंड शिक्षा अधिकारी जी पी बनर्जी ने बस को हरी झंडी दिखाकर शैक्षिक भ्रमण के लिए बस को रवाना किया गया।

नोडल अधिकारी सेजेश प्राचार्य गीताराम साहू ने बताया कि बच्चों के मानसिक एवम बौद्धिक विकास वृद्धि के उद्देश्य से राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत शैक्षिक भ्रमण का लाभ बच्चो को उनकी मानसिक सोच व क्षमता में वृद्धि करेगा । इस दौरान प्राचार्य संतोष कुमार साहू ने छात्रों को कानन पेंडारी, एवम रतनपुर महामाया मंदिर के बारे में बताते हुए कहा कि शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियो में ऐतिहासिक महत्व के विश्व धरोहरों को जानने का मौका मिलेगा और विद्यार्थियो को पौराणिक समय के इतिहास की जानकारी मिलेंगी , साथ ही विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी । शैक्षणिक भ्रमण मे आए हुए सभी विद्यार्थियों के चेहरे खिले हुए थे ।शैक्षिक भ्रमण मे सेजेस प्राचार्य नोडल अधिकारी गीता राम साहू , प्राचार्य संतोष कुमार साहू, धीरज देवांगन, व्याख्याता प्रमोद तिवारी, सुनील कुमार, रमेश कुमार केसरवानी, महेंद्र कंठले , मालिक राम चंद्रवंशी, व्यायाम शिक्षक कैलाश देवांगन , भूखन यादव एवम छात्र छात्राएं उपस्थित थे।