पोषण अभियान के अंतर्गत जिले में एक साथ 1709 गर्भवतियों की गोद भराई की गई

अंडा। महिला बाल विकास विभाग द्वारा पोषण अभियान के अंतर्गत माह के प्रथम गुरुवार और तृतीय गुरुवार को सुपोषण चौपाल का आयोजन जिले में किया जा रहा है । सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी कलेक्टर दुर्ग के निर्देशन में नव वर्ष के आगमन के अवसर पर प्रथम सुपोषण चौपाल के तहत सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में एक साथ गर्भवती माताओं की गोद भराई और 6 माह से ऊपर के बच्चो का अन्नप्राशन का आयोजन किया गया ।

अजय कुमार साहू जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी दुर्ग ने बताया कि जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले के समस्त 1506 आंगनवाड़ी केंद्रों में एक ही दिन 3 से 5 माह की 1709 गर्भवती महिलाओं की पूरी रीति रिवाजों के साथ गोद भराई और 6 माह के ऊपर के 751 बच्चो का अन्नप्राशन करवाया गया । नव वर्ष के इस अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्रों में उत्सव का माहौल था महिलाओं के बीच गीत , कविता और छोटे छोटे गेम का भी आयोजन किया गया ।

श्रीमती देवकी साहू पर्यवेक्षक चन्दखुरी दुर्ग ग्रामीण ने बताया कि सुपोषण चौपाल समुदाय आधारित कार्यक्रम हैं जिसमें समुदाय के लोगों को जोड़कर उन्हें स्वास्थ्य,पोषण के बारे में जानकारी दी जाती हैं । सुपोषण चौपाल में आंगनबाड़ी केंद्र अछोटी की गर्भवती माता सरोज, टीमन, चंदखुरी केंद्र से बालेश्वरी,तनुजा,लक्ष्मी,कोलिहापुरी केंद्र से मेनका का गोद भराई किया गया ।

इस दिन माता को गोद भराई के माध्यम से उनके और बच्चे के पोषण संबंधी जानकारी, साफ सफाई , सुरक्षित मातृत्व की जानकारी दी गई । इसी तरह 6 माह के बच्चो का अन्नप्राशन केंद्र कुथरेल से भावेश,चिंगरी से कुशाग्र,देवेंद्र पीसेगांव से खुशाल,चंदखुरी से गीतांजलि,अंशिका,हेमा,ख्वाहिश, अछोटी से तेजल ,रवीना,सृष्टि का अन्नप्राशन किया गया अन्नप्राशन के माध्यम से माताओं को बच्चो के ऊपरी आहार के बारे में जानकारी दी गई । साथ ही नव वर्ष के उपलक्ष्य में सभी केंद्रो में बच्चो के लिए खीर पूरी बनाई जाकर एक उत्सव के रूप आयोजन किया गया ।