जशपुर। पत्थलगांव में मेरा माटी मेरा देश, वसुधा का संवर्धन ,वीरों का अभिनंदन आजादी का अमृत महोत्सव पूरे भारत में मनाया रहा है। इसी कड़ी में ठाकुर शोभासिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव में एनएसएस इकाई, एनसीसी व रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा संयुक्त रूप से शुक्रवार को अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया गया। अपने प्राण न्योछावर करने वाले भारत के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देते हुए व ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के प्रति प्रतिबद्धता दिखाते हुए सभी विद्यार्थियों व प्राध्यापकों ने अपने अपने घरों से लाई गई एक मुट्ठी मिट्टी और एक मुट्ठी चावल अमृत कलश में एकत्र किया।
प्राचार्य डॉ बी. के. राय ने अपने संबोधन में बताया कि आज़ादी के 75 वर्षों की गौरवपूर्ण उपलब्धि, शहीदों के सम्मान व देश की आन के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया उन्होंने कहा कि देश के कोने कोने से पवित्र मिट्टी के 7500 कलश दिल्ली भेजे जाएंगे जिनसे अमृत वाटिका का निर्माण नई दिल्ली में किया जाएगा। संबोधन के पश्चात गुंजायमान नारों के साथ भव्य अमृत कलश यात्रा निकाली गयी। इसके बाद प्राचार्य महोदय द्वारा सभी को पंच प्रण पूरा करने की शपथ दिलाई गयी। सभी ने विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने,गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के लिए हर संभव प्रयास करने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने और इसके उन्थान के लिए हमेशा कार्य करने, देश की एकता और एकजुटता व राष्ट्र के प्रति अपने कर्तब्यों व दायित्वों का पालन करने तथा देश के गौरव के लिए प्राण देने वाले वीरों से प्रेरित होकर राष्ट्र की रक्षा , सम्मान और प्रगति के लिए समर्पित रहने की प्रतिज्ञा ली।
वहीं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो टी आर पाटले के मार्गदर्शन में उक्त कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान आईक्यूएसी प्रभारी प्रो अनुपमा प्रधान, रेड क्रॉस प्रभारी प्रो विक्रांत मोदी, प्रो मनमोहन,एनसीसी प्रभारी प्रो अरविंद लकड़ा, संजय बघेल,हुमी सिंह,नीलम मंडावी, पूनम चौहान, सुनीता पटेल सहित अन्य प्राध्यापकगणों की सक्रिय भूमिका रही।