सेवा पखवाड़ा के तहत युवा शक्ति संगठन बोरसी ने किया स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण

दुर्ग।‘मेरा युवा भारत’ (MYBharat) के अंतर्गत मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार को युवा शक्ति संगठन बोरसी के नेतृत्व में आत्मानंद स्कूल मैदान के समीप, वार्ड क्रमांक 52, बोरसी में स्वच्छता व पौधारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया ।


कार्यक्रम के दौरान संगठन के सदस्यों एवं स्थानीय युवाओं ने सुबह श्रमदान कर तालाब किनारे व आसपास के पूरे परिसर की साफ-सफाई की तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 4 छायादार एवं फलदार पौधे रोपित किए । साथ ही इन पौधों की नियमित देखभाल व संरक्षण का संकल्प भी लिया गया ।


इस अवसर पर युवाओं ने सेवा भाव को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण और स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग आवश्यक है , सभी प्रत्येक वर्ष की भांति नशा मुक्ति एवं स्वच्छता का संकल्प भी लिए और नियमित प्रकृति सेवा अन्य सामाजिक कार्यों में लगे हुए है ।

अतिथियों ने की युवाओं के प्रयासो की सराहना: इस आयोजन मे मुख्य अतिथि के रूप मे ‘माय भारत’ के जिला युवा अधिकारी श्री क्षितिज जी एवं उनकी टीम विशेष रूप से उपस्थित रही। जिला युवा अधिकारी ने युवाओं के सेवाभावी कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और आश्वस्त किया कि युवाओं के इन सकारात्मक प्रयासो मे उनका मार्गदर्शन एवं सहयोग निरंतर बना रहेगा।

उक्त आयोजन में संगठन के अध्यक्ष प्रशांत साहु , खिलेंद्र साहू , कन्हैया साहु, बसंत , कुलेश्वर , सुशील साहु, गुलशन देशमुख, हर्ष साहू, रश्मि साहू, रवींद्र कुमार दास, मनीष कुमार साहू, दुष्यंत साहू, पीयूष साहू, अर्जुन साहू, मनीष पटेल, तनिष्का, अविनाश साहू एवं योगेश साहु , उमेंद्र जी सहित बड़ी संख्या में युवा व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे ।