स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत पूर्व माध्यमिक शाला दरबार मोखली में चलाया गया स्वच्छता अभियान….शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने की सफाई


पाटन।स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दरबार मोखली में  स्कूल परिसर की साफ सफाई कर ग्रामीणों को स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया गया। बरसात के समय में स्कूल परिसर में उगी झाड़ियां और खरपतवार को काटा गया।

स्कूल के शाला प्रबंधन एवम विकास समिति के अध्यक्ष और सदस्यों ने परिसर की सफाई के साथ साथ स्वच्छता को लेकर विद्यार्थियों से बातचीत की और उन्हें पर्यावरण को होने वाले विभिन्न स्तरों पर नुकसान और उससे बचने के उपाय साझा किए गए।
प्रधान पाठक श्रीमती हीरा वर्मा ने बच्चों को बताया कि हम सबको अपने जीवन में स्वच्छता अति प्रिय होनी चाहिए। वातावरण, घर, परिसर जहां कहीं भी हम रहते हैं को साफ रखना चाहिए। विद्यार्थियों से आह्वान किया गया कि अपने-अपने घरों में जाकर भी हम इन बातों को साझा करें और अपने जीवन चरित्र में स्वच्छता को प्रमुख स्थान दें।

इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमति जानकी यादव उपाध्यक्ष विद्या वर्मा सदस्य गीतेश्वरी अमरीका यादव जानकी धनकर,देवकी ढीमर, सीमा यादव,मीना गोस्वामी, शिक्षाविद् ऋषि कौशिक ,एवं प्रधान पाठक हीरा वर्मा उपस्थित रही।